10.5 C
London
Saturday, January 17, 2026
HomeLatest News’25 हजार में बिहार की लड़कियां… गिरधारी साहू के बयान का कड़ा...

’25 हजार में बिहार की लड़कियां… गिरधारी साहू के बयान का कड़ा विरोध… पार्टी ने दी ये हिदायत

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews

देहरादून। उत्तराखंड (Uttarakhand) की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य (Cabinet Minister Rekha Arya) के पति गिरधारी साहू के बयान को लेकर उत्तराखंड से बिहार तक माहौल गर्मा गया है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें वह यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि बिहार की लड़कियां (Bihar Girls) 20-25 हजार में शादी के लिए मिल जाती हैं। उनके बयान पर उत्तराखंड भाजपा (Uttarakhand BJP) ने कड़ा विरोध जताया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बिहार की महिलाओं को लेकर की गई विवादित टिप्पणी पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति को हिदायत दी है।

उन्होंने मंत्री के पति को भविष्य में इस तरह की बयानबाजी न करने और सोच समझकर बयान देने की नसीहत दी। उनके बयान की कड़ी निंदा हो रही है और बिहार महिला आयोग ने भी इसका संज्ञान लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखा है। संभव है कि सीएम द्वारा जल्द ऐक्शन लिया जाएगा।

इस तरह के बयान अति निंदनीय
इसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी कैबिनेट मंत्री के पति को हिदायद दी। महिलाओं के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री के पति को इस तरह की बयानबाजी न करने को कहा गया है। हालांकि भट्ट ने कहा कि मंत्री के पति अपने बयान के लिए माफी भी मांग चुके हैं।

भाजपा का बयान देने वाले से संबंध नहीं: मनवीर
देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी करने वाले नेता का भाजपा से कोई संबंध नही है और पार्टी बयान की कड़ी निंदा करती है। शनिवार को बलवीर रोड स्थित प्रदेश मुख्यालय में मीडिया कर्मियों से बात करते हुए चौहान ने कहा कि महिलाओं के बारे में अनर्गल बयानबाजी करने वाले कथित नेता न भाजपा संगठन में पदाधिकारी है और न ही उनका पार्टी से संबंध है। महिलाओं के संबंध मे ऐसी संयमित टिप्पणी की कड़ी निंदा करती है।

Previous articleबांग्लादेश में हिंदू उम्मीदवार का नामांकन रद्द, शेख हसीना की सीट से भरा था पर्चा
Next article भागीरथपुरा त्रासदी : पीड़ितों को अब आयुर्वेद का संबल, आज से दवा वितरण
News Desk

‘तस्वीरों में देखते थे विदेशी ट्रेनें, उस सपने को हकीकत में बदला’, मालदा की रैली में बोले PM मोदी

#LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) शनिवार को बंगाल (Bengal) दौरे पर हैं। पीएम मोदी सबसे पहले बंगाल के...

PM मोदी ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, 14 घंटे में हावड़ा से पहुंचाएगी कामाख्या

#LatestराजनीतिNews #राजनीतिNews #राजनीतिUpdate #राजनीतिNews #BollywoodHindiNews नई दिल्ली। प्रधानमंत्री (PM) नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन (Vande Bharat sleeper train)...