Recent News

टीम इंडिया सुपरओवर में 0 रन पर ऑल-आउट , फैंस हुए हैरान!

Table of Content

#LatestsportNews #sportNews #sportUpdate #technlogyNews #sportHindiNews

एशिया कप | एशिया कप राइजिंग स्‍टार्स 2025 के सेमीफाइनल में इंडिया-ए की टीम को बांग्लादेश-ए के हाथों हार का सामना करना पड़ा. इस जीत के साथ ही इंडिया-ए की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई और बांग्लादेश-ए की टीम ने इस टूर्नामेंट के फाइनल का टिकट हासिल कर लिया. इस मैच में जितेश शर्मा की कप्तानी वाली इंडिया-ए की टीम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया. 

कैसा रहा मैच का हाल ?

इस रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश की टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाए. भारतीय टीम को फाइनल का टिकट हासिल करने के लिए 195 रनों की चुनौती मिली. भारतीय टीम को वैभव सूर्यवंशी ने तेज़-तर्रार शुरुआत भी दिलाई. वैभव ने भारतीय पारी के पहले ही ओवर में 19 रन ठोक दिए. इसके बाद उन्होंने अगले ओवर में भी 2-2 छक्के लगाए. हालांकि वैभव सूर्यवंशी 38 रन बनाकर आउट हुए और फिर भारतीय टीम पटरी से उतर गई. 195 रनों का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने भी 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 194 रन बनाए और मैच सुपर ओवर में पहुंच गया. भारत के लिए प्रियांश आर्या ने 23 गेंदों में सबसे ज़्यादा 44 रनों की पारी खेली|

कैसा रहा सुपर ओवर का हाल?

सुपर ओवर में इंडिया-ए की टीम पहले बल्लेबाज़ी उतरी और टीम इंडिया ने दो गेंदों पर दो विकेट गंवा दिए. पहली गेंद- रिपॉन ने जितेश शर्मा  को पहली ही गेंद पर बोल्ड कर दिया. दूसरी गेंद- रिपॉन ने दूसरी गेंद पर आशुतोष शर्मा को दूसरी गेंद पर कैच आउट करवा दिया. इस तरह से सुपरओवर में भारत की पारी सुपरओवर में बिना रन बनाए ही खत्म हो गई. बांग्लादेश की टीम को जीत के लिए 1 रन का लक्ष्य मिला|

 इसके बाद बांग्लादेश की पारी की शुरुआत हुई सुयश शर्मा ने पहली गेंद पर विकेट चटका दिया. ऐसे में भारतीय टीम की उम्मीदें काफी ज़्यादा बढ़ गई थीं, लेकिन सुयश ने अगली ही गेंद वाइड फेंक दी और बांग्लादेश-ए की टीम ने इस मैच को जीत लिया और फाइनल का टिकट हासिल कर लिया. वहीं भारतीय टीम इस टूर्नामेंट से बाहर हो गई|
 

Previous articleहैदराबाद में सीएम मोहन यादव का इंडस्ट्री फोकस्ड इंटरएक्टिव सेशन आज
Next articleदिल्ली में ड्रोन से लाई गई हथियारों की बड़ी खेप बरामद, तस्करी गिरोह का पर्दाफाश
News Desk

Tags :

eindianews.com

https://eindianews.com

Popular News

Recent News

eIndiaNews.com is not relation with any media house or any media company tv channel its independent website provide latest news and review content.

📞 Contact Us

We are independent journalists bringing you the latest news, tech updates, and trending stories from across India and the world.
If you have any queries, news tips, or advertising inquiries — we’d love to hear from you!


📍 Address:
MP Nagar, Zone-2, Bhopal, Madhya Pradesh, India – 462010

📱 Call / WhatsApp:
+91 97704 60440

 

 

 

All Rights Reserved by  eIndiaNews.com